फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car accident on haridwar najibabad road.

पलटी खाते हुए पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, दो गंभीर घायल

Tue, 20 Dec 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 20 Dec 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
car accident on haridwar najibabad road.
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : AmarUjala

हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में शाहजहांपुर के दो युवकों की तौत हो गई जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बनी है। दुर्घटनाग्रस्त कार कई पलटी खाते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे का कारण जंगली जानवर के अचानक आगे आने के कारण होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर चार युवक अपनी कार से हरिद्वार घूमने आ रहे थे। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर रात करीब एक बजे गांव बहारपीली में एक ढाबे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट कई। बताया जाता है कि कार कई पलटी खाने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार पिचक गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार चार युवकों को किसी तरह से बाहर निकाला। एंबुलेंस 108 से चारों को जिला अस्पताल भेजा जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के सामने आ गया था जंगली जानवर

car accident on haridwar najibabad road.
accident

थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि मृतकों की पहचान पीयूष उर्फ प्रशांत पांडे पुत्र गिरिश पांडे और रचित तिवारी पुत्र शिवप्रसाद तिवारी के रूप में हुई है। ये सब शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। घायल युवकों के नाम हर्ष यादव पुत्र अविकल यादव और अवनीश शुक्ला पुत्र नत्थूलाल शुक्ला है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के आगे जंगली जानवर आने की वजह से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि युवकों के परिजन यहां पहुंच गए हैं। बताया कि सभी तारिन बहादुर रोड, पुलिस लाइन के रहने वाले हैं। हर्ष यादव के पिता और भाई यूपी पुलिस में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed