फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   car accident in roorkee, one died.

हादसे में कार के उड़े परखच्चे, दरवाजे तोड़कर निकाले मृतक और घायल

Thu, 10 Nov 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 10 Nov 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
car accident in roorkee, one died.
बस की कार से जोरदार टक्कर हो गई। - फोटो : AmarUjala

हरिद्वार- नजीबावाद राजमार्ग पर रोडवेज बस एवं कार की भिड़ंत में कार सवार लखनऊ के एक युवक की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे हुई।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि हरिद्वार की ओर से जा रही कोटद्वार डिपो की बस की पीली नदी के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन

कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे युवकों को निकाला

car accident in roorkee, one died.
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic

पुलिस ने कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे तीन युवकों को बाहर निकाला। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

एसओ ने बताया कि मृतक की पहचान सुजीत (36) पुत्र रामसुमेर निवासी आलमबाग लखनऊ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। घायलों के नाम आशुतोष शर्मा पुत्र टीके शर्मा एवं बच्चा सिंह पुत्र सिंगारु है। सभी लखनऊ के ही रहने वाले है। बस के चालक राजेश पंत निवासी ब्रह्मपुरी कोटद्वार को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed