फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News: Car Accident in Rishikesh and bironkhal, Two people killed

उत्तराखंड: बीरोंखाल और ऋषिकेश में दर्दनाक कार हादसा, महिला समेत दो लोगों की मौत

Sun, 10 May 2020 06:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरोंखाल/ ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरोंखाल/ ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 May 2020 06:03 PM IST
सार

  • बीरोंखाल में कार खाई में गिरी, चालक की मौत
  • ऋषिकेश में सड़क पार कर रही महिला की कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Car Accident in Rishikesh and bironkhal, Two people killed
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के बीरोंखाल और ऋषिकेश में कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। काशीरापुर बुआखाल हाईवे पर बीरोंखाल बाजार से करीब एक किमी. आगे शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। घटना का पता रविवार सुबह चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से निकाल पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


थलीसैंण थाना पुलिस के अनुसार, शनिवार देर शाम गुड़गांव से कुछ लोग बस से बीरोंखाल पहुंचे थे। इसमें कुछ प्रवासी रिखाड़ गांव के थे। देर रात प्रवासियों को रिखाड़ गांव छोड़ने के बाद कार वापस बीरोंखाल बाजार आ रही थी। इस दौरान रास्ते में काशीपुर बुआखाल मार्ग पर बीरोंखाल बाजार से एक किमी. पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना का पता रविवार सुबह तब चला, जब ग्रामीणों ने खाई में कार पड़ी देखी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से चालक संदीप सिंह (38) पुत्र मोहन सिंह निवासी रिखाड़ गांव का शव रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। उपनिरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी, प्रधान संघ के अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयदीप नेगी, विजय चौधरी ने दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला की कार की टक्कर से मौत

ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र की एक महिला उस समय काल का ग्रास बन गई, जब वह सड़क पार कर रही थी। सड़क पार करते समय उसे एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। महिला को अन्य चार महिलाओं ने किसी तरह राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

चूना भट्टा रोड बनखंडी निवासी 52 वर्षीय ध्यांनती देवी पत्नी मोहन चार अन्य महिला साथियों के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी। जंगल से लकड़ी लेकर सभी महिलाएं करीब 11 बजे बाइपास मार्ग एआरटीओ ऑफिस के समीप से घर जा रही थी। तभी नटराज की ओर आ रही कार ने ध्यानंती देवी को टक्कर मार दी। महिला को अन्य महिलाओं ने निजी वाहन के जरिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

साथ ही कार चालक को भी पकड़ लिया। महिला को राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर विस्थापित क्षेत्र निवासी चालक सुरेश वर्मा को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed