फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car accident in ramnagar four people killed

नैनीताल से लौट रही कार नहर में गिरी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 01 Feb 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर/काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर/काशीपुर Updated Thu, 01 Feb 2018 09:29 AM IST
car accident in ramnagar four people killed
demo pic

रामनगर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कार नहर में गिरने से चार पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।



नैनीताल की सैर से काशीपुर लौट रहे पर्यटकों की कार बुधवार देर शाम हल्द्वानी मार्ग में बैलगढ़ के समीप अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक दंपति काशीपुर निवासी तो एक दंपति गुजरात निवासी हैं।


महिला पर्यटक समेत दो को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार में सवार छह पर्यटक नैनीताल से वापस काशीपुर की ओर आ रहे थे। इसी बीच बाल सुंदरी मंदिर बैलगढ़ के समीप हल्द्वानी मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर समीप में ही एक सिंचाई नहर में जाकर पलट गई।
विज्ञापन

 

car accident in ramnagar four people killed
dead tourist

कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि एक अन्य कार में मृतकों के परिचित पीछे से आ रहे थे। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस, 108 एंबुलेस भी पहुंच गई।

सभी को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने तेज प्रकाश अरोरा पुत्र दूल चंद्र और उनकी पत्नी रश्मि अरोरा निवासी काशीपुर, डॉक्टर शांति स्वरूप पुत्र रामजी दोसा निवासी नाडियाल गुजरात और उनकी पत्नी किसनु सतरिया को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल महिला चंचल मदान और चंदन बाल किशन निवासी गुजरात को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना के बाद शहर के तमाम लोगों के साथ ही कोतवाल विक्र्तम राठौर, एसएसआई राहुल राठी भी अस्पताल पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed