{"_id":"682859b9606a9755570ad8d9","slug":"car-accident-in-ghansali-bhilangana-fell-into-a-ditch-two-brother-died-tehri-garhwal-uttarakhand-news-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अंथवाल गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे ने ली दो सगे भाइयों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अंथवाल गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे ने ली दो सगे भाइयों की जान
Sat, 17 May 2025 03:19 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी (घनसाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी (घनसाली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 17 May 2025 03:19 PM IST
सार
अंथवाल गांव के पास कार हादसे ने ली दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है।
विज्ञापन
कार दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घनसाली भिलंगना ब्लॉक के ग्यारह गांव हिंदाव के अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कार में तीन लोग सवार थे। एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया की पुर्वांल गांव मोटरमार्ग पर यह कार जा रही थीं, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। सवार घायल तीन लोगों को 108 के माध्यम से प्राथमिक अस्पताल पिलखी ले जाया गया। रास्ते में दो की मौत हो गई। पिलखी अस्पताल के प्रभारी डॉ आशीष ने बताया की एक घायल का उपचार किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Kedarnath Helicopter Crash: लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मरीज को लेने ऋषिकेश से आ रहा था धाम
विज्ञापन
दोनों मृतक सगे भाई हैं। रमेश अंथवाल शिक्षक थे और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत फार्मासिस्ट थे।