दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरने से एक की मौक, चालक की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि कार चालक घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बुधवार अपराह्न लगभग साढ़े 11 बजे थाना पुलिस को तोताघाटी के समीप एक कार खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बछेलीखाल चौकी पुलिस और थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
राहत टीम ने खाई से घायल वीरेंद्र घिल्डियाल (50) पुत्र अचितानंद घिल्डियाल निवासी खोला और कार चालक सुरेंद्र उनियाल (52) पुत्र सच्चिदानंद उनियाल निवासी डांग को निकाला। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग भेजा गया, लेकिन वीरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर भेजा गया, लेकिन यहां से भी उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार सवार श्रीनगर से देहरादून के लिए निकले थे।