{"_id":"593fb930866419615d8b46cf","slug":"car-accident-in-badrinath-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा, दो महिलाएं हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा, दो महिलाएं हायर सेंटर रेफर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गौचर
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
danger zone, badrinath highway, chardham yatra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर आईटीबीपी कैंप निकट हुई कार दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। महिलाओं को आईटीबीपी कैंप अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना 13 जून की है।
विज्ञापन
जबकि कार में सवार चालक सहित अन्य तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। जिनका प्राथमिक उपचार आईटीवीपी कैंप के अस्पताल में किया गया। कार दुर्घटना का कारण स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल ने बताया कि रूद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग की ओर आ रही कार दोपहर सवा बारह बजे करीब आईटीवीपी कैंप निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार दुर्घटना में कर्णप्रयाग निवासी हेमा रावत(32) पत्नी दीपक रावत, सुमन रावत (30) पत्नी संजय रावत के सिर में चोट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
जबकि कार चालक विजयपाल सिंह(38) पुत्र जगमोहन सिंह निवासी रूद्रप्रयाग और ऋषभ(10) पुत्र दीपक रावत, दीया(6) पुत्री दीपक और दक्ष(7) पुत्र संजय रावत को मामूली चोटें आई है। घटना पर अमर उजाला के प्रतिनिधि नवल खाली और कुछ अन्य लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को आईटीवीपी कैंप अस्पताल में भर्ती किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल दो महिलाओं को श्रीनगर रेफर कर दिया गया।