{"_id":"a1d91c28907d43b6e20badc23b9a0b7b","slug":"car-accident-in-badrinath-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, एक की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 May 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के पास एक आल्टो कार दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक को गहरी खाई से निकाला।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को हरिबल्लभ (60) पुत्र शालिकराम निवासी सुभाष नगर कर्णप्रयाग अपनी आल्टो कार से ऋषिकेश से कर्णप्रयाग आ रहे थे। सुबह करीब नौ बजे तोता घाटी के पास आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
पुलिस ने खाई में की खोजबीन
दुर्घटना की सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम नई टिहरी को दी। कंट्रोल रूम ने देवप्रयाग थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक हरिबल्लभ की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को खाई से निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने इस आशंका के साथ खाई में खोजबीन की कि शायद कोई दूसरा व्यक्ति सवार न रहा हो। देवप्रयाग थानाध्यक्ष हेंमत खंडूड़ी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कार में एक ही व्यक्ति सवार था। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।
कार खाई में गिरी, तीन घायल
उधर बुधवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी की ओर जा रही एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कार का स्टेयरिंग लॉक हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। पाखी गांव निवासी रंजीत सिंह, मीना देवी और जगत सिंह भीमतला से किसी समारोह से लौट कर अपने गांव जा रहे थे कि बिरही बैंड के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
नंदप्रयाग की 108 सेवा से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद तीनों की हालत ठीक है।