फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car accident but luckly three men saved

सवारियों से भरी कार खाई में गिरी, फिर हुआ चमत्कार जानिए

Mon, 01 May 2017 03:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 01 May 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
car accident but luckly three men saved
Demo Pic

चीला मार्ग पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। श्यामपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और पौड़ी पुलिस को सूचना दी। युवकों को हल्की फुल्की चोट आई हैं। 

विज्ञापन


चीला मार्ग पर रविवार शाम कार सवार तीन युवक हरिद्वार की तरफ आ रहे थे। तेज घूम पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार नीचे खाई में जा गिरी। राहगीरों ने इसकी सूचना श्यामपुर पुलिस को दी। जिस पर चंडीघाट चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर टीम सहित मौके पर पहुंचे और कार में फंसे युवकों को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। चूंकि हादसा पौड़ी थानाक्षेत्र में हुआ, लिहाजा हादसे की सूचना पौड़ी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


घायल युवकों ने अपने नाम दिग्विजय पुत्र इंद्रजीत पूर्वी नाथ नगर ज्वालापुर, सिद्धांत राठी पुत्र अरविंद और  प्रभात पुत्र बाबूराम निवासी प्रेमनगर बरेली बताया। तीनों दोस्त चीला से घूम फिरकर लौट रहे थे। ज्वालापुर निवासी परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस के अनुसार खाई करीब 50 फीट गहरी रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज घूम पर यह हादसा कार चला रहे युवक के बैलेंस खो देने के कारण हुआ। गनीमत रही कि तीनों को मामूली चोट आई हैं। चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए पौड़ी पुलिस को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed