{"_id":"668d89bd71d9d555f2064db4","slug":"captain-yp-dhyani-scholarship-distribution-program-was-dehradun-news-c-5-1-drn1030-452235-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबी शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा पर भी हो जोर : धस्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबी शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा पर भी हो जोर : धस्माना
विज्ञापन
Iस्व. कैप्टन वाईपी ध्यानी छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को वितरित की गई छात्रवृतिI
नत्थूवाला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीमती भागीरथी मेमोरियल ध्यानी एजुकेशन सोसाइटी की ओर से कैप्टन वाईपी ध्यानी छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम किया गया। इसमें छह छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्तिपत्र भेंट किए गए।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में किताबी शिक्षा के अलावा नैतिक ज्ञान पर भी जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसार में अगर कोई ऐसा धन है, जिसे जितना खर्च करो वो उतना ही बढ़ता जाता है, ऐसा अमूल्यवान धन केवल विद्या है। इस विद्याधन को अर्जित करने का उद्देश्य हमारे हर विद्यार्थी का होना चाहिए। निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि स्व. कैप्टन वाईपी ध्यानी का देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में श्रद्धा सोनी, प्रेरणा कुकरेती, प्रियांशी, खुशबू, आरुषी नेगी और आंचल को छात्रवृत्ति दी गई। इस अवसर पर शोभा ध्यानी, शंभू प्रसाद भट्ट, रोशन लाल, अशोक पंवार, प्रेम चमोला, जितेंद्र मिया, विनय भट्ट, शीशपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य सुनील गौड़, अनिल डंडरियाल, मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बलिदान हुए सेना के पांचों जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।