{"_id":"643c5ad149410f9cc6066e54","slug":"capta-salem-trophy-st-judes-school-dehradun-news-c-5-1-132622-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कैप्टा सेलम 2023 की ट्रॉफी सेंट जूड्स स्कूल के नाम रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कैप्टा सेलम 2023 की ट्रॉफी सेंट जूड्स स्कूल के नाम रही
विज्ञापन
शहर के वाइन बर्ग एलन स्कूल में इंटर स्कूल कल्चरल फेस्टिवल कैप्टा सेलम-रीच फॉर द स्काई 2023 की मेजबानी की। जिसमे देश के बीस स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कैप्टा सेलम 2023 के लिए समग्र ट्रॉफी सेंट जूड्स स्कूल देहरादून को दी गई। सेंट जोसेफ अकादमी को उपविजेता घोषित किया गया।
बैंड प्रतियोगिता रिवेटिंग रैप्सोडीज को यूनिसन वर्ल्ड स्कूल ने जीता और स्टैंड अप टू स्टैंड आउट में स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून ने ट्रॉफी जीती। एक पोस्टर मेकिंग इवेंट में दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला ने ट्रॉफी जीती।
बिशप कॉटन स्कूल शिमला के छात्र कृषय अग्रवाल को होनहार कलाकार के रूप में सम्मानित किया गया। छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर प्रतियोगिता में यूनिसन वर्ल्ड स्कूल को विजेता घोषित किया। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी को उपविजेता घोषित किया गया, याद विंद्रा पब्लिक स्कूल पटियाला की छात्रा दिवियाना पुरी को होनहार कलाकार के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
मॉडलिंग इवेंट में द टोंसब्रिज स्कूल को विजेता घोषित किया गया और मसूरी पब्लिक स्कूल मसूरी को उपविजेता घोषित किया गया। फोटोग्राफी इवेंट में प्रतिभागियों को ऑफ्टर इफेक्ट्स थीम दी गई थी। जिसमें वैंटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल ने बाजी मारी। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के आर्यन तिवारी को होनहार फोटोग्राफर के रूप में सम्मानित किया गया।
वीडियोग्राफी कार्यक्रम में कट-टू-द चेंज में द दून स्कूल देहरादून के छात्र विजेता रहे। दून इंटरनेशनल स्कूल के छात्र गौतम करवरिया को होनहार प्रतियोगी के लिए सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव डॉक्टर अलकनंदा अशोक विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जोशुआ क्विंटेल और मेहर छाबड़ा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
प्रिंसिपल वाइनबर्ग एलन एल टिंडेल ने सभी विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम के निर्णायक निकिता रैडक्लिफ, ध्रुव कुमोला, पादरी लाजरस कॉर्नेलियस, आरजे गौरव भट्ट, डॉ. शिप्रा शाह, डॉ. सबीन अहसान और डॉ. अमीद मुराद शामिल हुए ।