{"_id":"623e0ddf3eae2d22322ac18e","slug":"capital-doon-among-the-safest-cities-in-the-country-city-news-drn40730801","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी परियोजना की उपलब्धियों में एक और तमगी, राजधानी दून देश के सबसे अधिक सुरक्षित शहरों में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी परियोजना की उपलब्धियों में एक और तमगी, राजधानी दून देश के सबसे अधिक सुरक्षित शहरों में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उपलब्धियों में एक और तमगा जड़ गया है। स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स- 2022 में सेफ सिटी श्रेणी के तहत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को पुरस्कृत किया गया है। इंडियन ट्रेड प्रोमोशन आर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) की ओर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय के राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंजू भल्ला ने जिलाधिकारी/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ. आर राजेश कुमार को पुरस्कार सौंपा।
बता दें कि सेफ सिटी श्रेणी में देहरादून स्मार्ट सिटी के दून इंट्रीगेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीआईसीसीसी) का नामांकन किया गया था। इसके तहत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से डीआईसीसीसी परियोजना के तहत कराए गए कार्यों का प्रस्ताव सौंपा गया था। आखिरकार तमाम पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद चयन समिति राजधानी को सुरक्षित शहर की श्रेणी के पुरस्कार के लिए चयनित किया। स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि डीआईसीसीसी के तहत राजधानी दून में 536 अलग अलग स्थानो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसके तहत अब तक कुल 41,567 गाड़ियों के चालान किए गए। ऐसा करने से गाड़ियों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने में भी काफी हद तक मदद मिली है। इसके अलावा शहर में 107 स्थानों पर एमरजेंसी कॉल बॉक्स (ईसीसी) लगाए गए है। 24 स्थानों पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम(पीएएस ), 50 वैरेबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड(वीएमडी), शहर के प्रवेश और निकास द्वारों पर 58 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्नाइजेशन (एपीएनपीआर ) कैमरे लगाए गए हैं।
जिलाधिकारी/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी ने अपने कार्यों के आधार पर कई पुरस्कार जीतें है। डीआईसीसीसी का भविष्य में और अधिक उपयोग करके राजधानी को और भी अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड /अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।