फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Capacity building program for civil servants of Maldives and Bangladesh launched

Dehradun News: मालदीव और बांग्लादेश के सिविल सेवकों का क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू

Tue, 09 May 2023 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Capacity building program for civil servants of Maldives and Bangladesh launched
राष्ट्रीय सुशासन केंद्र मसूरी में मालदीव और बांग्लादेश के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह के क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेस के महानिदेशक भरत लाल ने किया। कार्यक्रम में बांग्लादेश के 45 सिविल सेवक के 59वें बैच और मालदीप के पचास प्रतिभागियों के 22 और 23वें बैच के सिविल सेवक शामिल हैं।
विज्ञापन

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के महानिदेशक भरत लाल ने सिविल सेवकों की क्षमता का एहसास करने में मदद करने के लिए सिविल सेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। ''वसुधैव कुटुम्बकम'' के दर्शन पर प्रकाश डालते हुए महानिदेशक ने जीवन को आसान बनाने के लिए साझेदारी बनाने और एक साथ काम करने पर बात की।
विज्ञापन

उन्होंने सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक देशों में लोगों की शिकायतों को समयबद्ध तरीके से दूर किया जाना चाहिए। बताया कि कैसे कुछ ही मिनटों में छात्रवृत्ति और सब्सिडी को प्रभावी ढंग से स्थानांतरित किया जा रहा है। एक क्लिक पर 12 करोड़ से अधिक भारतीय किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी की भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जल जीवन मिशन का भी उदाहरण दिया जहां केवल तीन वर्षों के भीतर 160 मिलियन परिवारों को स्वच्छ नल का पानी उपलब्ध कराया गया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 110 मिलियन घरों को उज्जवला के तहत रसोई गैस और 115 मिलियन से अधिक घरों में शौचालय, प्रभावी रूप से लोगों के जीवन की गुणवत्ता में बदलाव ला रहा है।

आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस ने विकासशील देशों के सिविल सेवकों की क्षमता का निर्माण करने की जिम्मेदारी ली है। अब तक इसने 15 देशों के 3,500 से अधिक सिविल सेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। जिसमें बांग्लादेश, केन्या, तंजानिया, ट्यूनीशिया, सेशेल्स, गाम्बिया, मालदीव, श्रीलंका, अफगानिस्तान, लाओस, वियतनाम, भूटान, म्यांमार, नेपाल और कंबोडिया जैसे देश शामिल है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ. बी.एस. बिष्ट और डॉ. संजीव शर्मा आदि सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed