अपने 'आशियाने' को बचाने के लिए रक्षा मंत्री तक पहुंचे थे सचिन, चार और संपत्तियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने पसंदीदा आशियाने को बचाने के लिए रक्षा मंत्री तक पहुंच गए थे। यह घर उनके दोस्त संजय नारंग का है, जिस पर बने अवैध निर्माण को मंगलवार को ढहा दिया गया।
खास बात यह भी है कि कैंट बोर्ड ने हाल ही में संजय नारंग के चार और अवैध निर्माण के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, छावनी में कई अवैध निर्माण हैं, जिनपर कैंट बोर्ड कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
कर्मचारी हुए मायूसी
संजय नारंग के इस महल में करीब तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे, जिनको प्रशासन के आदेश के बाद बाहर कर दिया गया। एक कर्मचारी सुरेंद्र ने बताया कि भवन को टूटता देखकर उनके सभी साथियों को भारी दुख हो रहा है, वहीं अब सभी के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। सभी कर्मचारी यहां वर्षों से कार्यरत थे।
बिजली-पानी के कनेक्शन काटे
ढहलिया बैंक भवन के ध्वस्तीकरण से पहले सुबह साढ़े नौ बजे ही ढहलिया बैंक हाउस में बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए गए थे। इस दौरान छावनी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। सीईओ के साथ ही छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद, सेंट्रल कमांड लखनऊ से आए कर्नल सुबोध, आईटीएम कर्नल एमएम उनियाल, आईटीएम से डॉ.अशोक बाबू सहित छावनी प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।