फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cantt Board Dehradun will build five milk booths

Dehradun News: कैंट बोर्ड प्रेमनगर में बनाएगा पांच मिल्क बूथ

Tue, 07 Nov 2023 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cantt Board Dehradun will build five milk booths
I- बोर्ड बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, 15 म्यूटेशन के मामलों के प्रस्ताव को भी हरी झंडीI
विज्ञापन




कैंट बोर्ड देहरादून प्रेमनगर में पांच मिल्क बूथ बनाएगा। यह मिल्क बूथ सहकारिता विभाग के माध्यम से बनाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव सोमवार को हुए कैंट बोर्ड की बैठक में पारित किया गया।



इसके साथ ही बोर्ड बैठक में स्कूलों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति, नाली, सड़क निर्माण के प्रस्ताव पारित किया गया। सीईओ कैंट बोर्ड अभिनव सिंह ने बताया कि बैठक में 15 म्यूटेशन के मामले सामने आए थे, इन्हें पारित कर दिया गया है। बैठक में बोर्ड अध्यक्ष अनिर्बन दत्ता, नामित सदस्य विनोद पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iहाउस टैक्स में छूट के लिए लगेंगे शिविरI

नगर निगम की तर्ज पर अब कैंट बोर्ड देहरादून में रहने वाले पूर्व सैनिकों को भी हाउस टैक्स में छूट दी जा रही है, लेकिन अभी तक कई पूर्व सैनिक इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। नामित सदस्य विनोद पंवार इस मामले को बोर्ड बैठक में रखा। इसके बाद तय किया गया कि जो पूर्व सैनिक छूट गए हैं, उनके लिए दीपावली के बाद जगह-जगह शिविर लगाए जाएंगे। बताया कि निगम की तर्ज पर कैंट में रहने वाले हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों, विधवाओं और आश्रितों को हाउस टैक्स में छूट दी गई है। कैंट अस्पताल में इलाज न मिलने का मामला भी उन्होंने उठाया। नामित सदस्य ने बताया कि अस्पताल के कार्ड बनाने के लिए भी शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed