{"_id":"5e04e6258ebc3e87f2539bf9","slug":"cannibal-leopard-shot-by-hunter-after-killed-many-people-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार ढेर, तीन हफ्ते बाद शिकारी अजहर खान ने मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार ढेर, तीन हफ्ते बाद शिकारी अजहर खान ने मारी गोली
Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
सार
- गोशाला में बकरी का शिकार करने जा रहा था गुलदार, नौ साल के अनिकेत को मार डाला था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के कोटद्वार में बीरोंखाल ब्लाक के देवकुंडई गांव में नौ साल के बच्चे को मारने वाले आदमखोर गुलदार को शिकारी अजहर खान ने ढेर कर दिया। गुलदार के मारे जाने की खबर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उन्होंने शिकारी दल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वन कर्मियों ने गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के बाद जला दिया जाएगा।
विज्ञापन
गत आठ दिसंबर की शाम देवकुंडई निवासी बलवंत सिंह की पत्नी ज्योति देवी घर से 200 मीटर दूर स्थित गोशाला में दूध दुह रही थी। उनका नौ वर्षीय पुत्र अनिकेत पास ही खेल रहा था। तभी गुलदार ने अनिकेत पर हमला कर उसे मार डाला।
विज्ञापन
वन विभाग ने गुलदार को अगले दिन ही आदमखोर घोषित कर उसे मारने के लिए शिकारी अजहर खान और जॉय हुकिल को तैनात कर दिया था। तीन सप्ताह तक गुलदार शिकारियों को छकाता रहा। बृहस्पतिवार देर शाम सात बजे गुलदार पौड़ी के शिकारी अजहर खान की बंदूक के निशाने पर आ गया।
विज्ञापन
शिकारी अजहर ने बताया कि गांव के पास गोशाला में बकरियां होने के कारण गुलदार के पांव के निशान लगातार वहां देखे जा रहे थे, लेकिन वह बंदूक के निशाने पर नहीं आ रहा था, इसलिए उन्होंने गोशाला के रास्ते में मचान बनाकर गुलदार का इंतजार करना शुरू कर दिया।
बृहस्पतिवार को देर शाम करीब सात बजे गुलदार गोशाला की ओर जा रहा था, तभी उन्होंने उसे ढेर कर दिया। प्रभारी रेंज अधिकारी पोखड़ी बीएल आर्य ने बताया कि मारे गए आदमखोर नर गुलदार का शव कब्जे में ले लिया गया है।