फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Candidates were announced for the post of President and

Dehradun News: एबीवीपी के प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, निकाला जुलूस

Mon, 30 Oct 2023 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Candidates were announced for the post of President and
Iडीएवी कॉलेज ने जारी की चुनाव अधिसूचना, सात नवंबर को होंगे छात्रसंघ चुनावI
विज्ञापन




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से आगामी छात्रसंघ चुनाव के लिए बीते रोज डीएवी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी। सोमवार को प्रत्याशियों ने छात्रों के संग मिलकर शक्ति प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर में छात्रों ने जुलूस निकालने के साथ आतिशबाजी की। सात नवंबर को छात्रसंघ चुनाव होगा, जिसके लिए कॉलेज ने अधिसूचना जारी कर दी।

कार्यकर्ता जोश के साथ ढोल-नगाढ़े बजाते हुए करनपुर स्थित परिषद मुख्यालय पहुंचे। वहां से रैली निकालते हुए काॅलेज की ओर निकले। नारेबाजी करते हुए करते हुए प्रत्याशी व छात्र कॉलेज परिसर पहुंचे। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यशवंत पंवार ने कहा, संगठन ने उन्हें निष्ठा और काॅलेज में सक्रिय रहने का इनाम दिया है। परिषद की जीत के लिए छात्रों के साथ मिलकर काम करेंगे। वहीं महासचिव पद के उम्मीदवार सुमित कुमार ने भी संगठन का आभार जताया। इस दौरान छात्रों से वोट की भी अपील की। छात्रों ने कहा, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यशवंत एमसी मैथेमेटिक्स के छात्र हैं और इस तरह परिषद ने पढ़े-लिखे व साफ छवि के जुझारू प्रत्याशी को उतारकर जीत सुनिश्चित कर ली है। इस दौरान नवदीप राणा, ऋषभ मल्होत्रा, नागेंद्र बिष्ट, सागर समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iडीएवी में कल से होंगे नामांकनI

डीएवी कॉलेज में कल यानी एक नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। यह जानकारी सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार ने चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए दी। बताया, काॅलेज में एक नवंबर को नामांकन होगा। जबकि दो को इसका फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। तीन नवंबर को छात्र संगठनों से वार्ता की जाएगी। उधर एमकेपी पीजी काॅलेज में सोमवार को पांच नामांकन हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ. अर्चना शुक्ला ने बताया, अध्यक्ष पद समेत पांच नामांकन हुए। जबकि 11 नामांकन फार्म बिके हैं। सोमवार को नामांकन फार्म लेने की अंतिम तारीख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed