फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Candidate Fake certificate for jilla panchayat challenged in uttarakhand High court

नैनीताल: जिपं सदस्य पद के प्रत्याशी के फर्जी प्रमाणपत्र को हाईकोर्ट में चुनौती, नोटिस जारी

Sat, 19 Oct 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 19 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Candidate Fake certificate for jilla panchayat challenged in uttarakhand High court
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हाईकोर्ट ने नैनीताल जिले की अमृतपुर रानीबाग सीट से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी प्रेम बल्लभ बृजवासी के हाईस्कूल के फर्जी प्रमाणपत्रों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद प्रेम बल्लभ बृजवासी और काउंसिल ऑफसेकेंडरी एजूकेशन मोहली चंडीगढ़ को दस्ती नोटिस जारी किया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तिथि नियत की है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। अमृतपुर रानीबाग सीट से प्रत्याशी रहे केदार पलड़िया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि प्रेम बल्लभ बृजवासी ने अपने नामांकन के समय काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन मोहली चंडीगढ़ से हाईस्कूल पास का प्रमाणपत्र दिया है, जो फर्जी है।

विज्ञापन

 

 

याचिका में कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस पर आपत्ति जताई थी लेकिन उनकी आपत्ति को निरस्त कर दिया गया। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने प्रेम बल्लभ बृजवासी के साथ ही काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन मोहली चंडीगढ़ को दस्ती नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तिथि नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed