फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Campaigning at its peak for Uttarakhand Assembly Elections 2022

Uttarakhand Assembly Elections 2022 :चरम पर चुनाव प्रचार, दिग्गजों का वार पर पलटवार

Fri, 11 Feb 2022 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 01:48 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रचार रथ पर सवार पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयानों के धुआंधार तीर छोड़े तो कांग्रेस के प्रचार की कमान राहुल गांधी और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संभाली और उसी अंदाज में पलटवार करते दिखे।

विज्ञापन
Campaigning at its peak for Uttarakhand Assembly Elections 2022
हरिद्वार में एक जनसभा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुनावी जंग अपने अंतिम पड़ाव पर है। चुनाव प्रचार पर अपने शबाब पर पहुंच चुका है। सत्ता में वापसी के लिए चुनावी जंग में उतरी भाजपा हो या कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी ने अपने सबसे कद्दावर नेताओं को प्रचार में झोंक दिया है। बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रचार रथ पर सवार पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयानों के धुआंधार तीर छोड़े तो कांग्रेस के प्रचार की कमान राहुल गांधी और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संभाली और उसी अंदाज में पलटवार करते दिखे। इन धुर प्रतिद्वंद्वियों के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती और दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भाजपा और कांग्रेस पर बरसते और उन्हें कोसते नजर आए। अमर उजाला के राकेश खंडूड़ी ने प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरजे सियासी सूरमाओं के भाषणों की पड़ताल की। पेश है यह रिपोर्ट...

विज्ञापन


बिपिन रावत पर सियासत, कांग्रेस पर मोदी का ताना 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को श्रीनगर गढ़वाल में भाजपा के समर्थन में जनसभा की। सैन्य बहुल गढ़वाल में उनके भाषण का एक बड़ा हिस्सा सेना, पूर्व सैनिकों और कांग्रेस के सेना के प्रति रवैये को समर्पित रहा। उन्होंने जनरल बिपिन रावत पर सियासत को लेकर कांग्रेस पर करारा प्रहार किया और उसे जमकर कोसा।  वंशवाद और परिवारवाद के बहाने कांग्रेस पर तंज किया। उनका कहना था कि कांग्रेस कुर्सी के लिए जनरल बिपिन रावत की तस्वीर का सहारा लेने से भी नहीं हिचक रही है। पार्टी के दृष्टिपत्र, डबल इंजन की ताकत, चारधाम आलवेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन, केदारनाथ और बदरीनाथ का पुनर्निर्माण, एम्स, हर जिले में मेडिकल कॉलेज और अटल आयुष्मान योजना का प्रमुखता से जिक्र किया और गढ़वाली बोली, स्थानीय देवी देवताओं और वीरंगनाओं के संबोधन से भावनाओं को छूने की कोशिश की।
विज्ञापन


पीएम मोदी पर राहुल का भी निशाना
उधर, हरिद्वार जिले की मंगलौर सीट पर कांग्रेस का प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी भी आक्रामक अंदाज में दिखे। वह प्रधानमंत्री पर पलटवार करने से नहीं चूके। उन्होंने राहुल सुनता नहीं है, मोदी के इस तंज पर उसी अंदाज में वार किया कि मुझ पर ईडी और सीबीआई का दबाव नहीं चलता। मैं पीछे नहीं हटता। राज्य में तीन मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भी राहुल ने संकेतों में प्रहार किया। वह बोले, दिल्ली के राजा ने उत्तराखंड में चीफ मिनिस्टर बदले। पहले एक से चोरी कराई, फिर उसे बदला और फिर दूसरे चोरी कराई और अब तीसरे से करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती का वार, बोली केंद्र-राज्य में पूंजीपतियों की सरकार
चुनाव प्रचार के निर्णायक दौर में बसपा सुप्रीमो भी रण में उतर आईं। रुड़की जनसभा में उन्होंने सोशल इंजीनियरिंग का मंत्र फूंका तो केंद्र और राज्य पर तंज किया कि वह धन्ना सेठों के सहारे चल रही है। उसने गरीबी, बेरोजगारी के लिए केंद्र और राज्य की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही अपने राजकाज के समय की उपलब्धियों का जिक्र करना भी नहीं भूली। बोली, बसपा घोषणापत्र के जरिये कहने में नहीं बल्कि करने में विश्वास करती है।

शिवराज ने राहुल को बताया हास्य कलाकार, स्मृति बोली, कांग्रेस कर रही है माहौल खराब
भाजपा का प्रचार करने के उतरे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निशाने पर भी कांग्रेस रही। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंचे शिवराज ने राहुल गांधी को हास्य कलाकर तक कह दिया। साथ ही कांग्रेस के चारधाम चार काम पर भी तंज किया कि सोनिया, राहुल, प्रियंका और दामा बाढेरा कांग्रेस के चारधाम हैं। हरीश रावत को एक समुदाय का हितैषी करार दिया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने धारी और डीडीहाट में चुनावी सभाएं कीं। स्मृति भी यूनिवर्सिटी वाले मामले पर कांग्रेस को घेरने से नहीं चूकी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस यूनिवर्सिटी के नाम पर माहौल खराब कर रही है। 

रुद्रपुर व नैनीताल में गरजे सुरजेवाला, किसानों की शहादत और महंगाई पर घेरा
कांग्रेस के प्रचार की बागडोर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरेजवाला ने संभाली। किसान आंदोलन से प्रभावित ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप जड़ा कि वह 700 किसानों की शहादत के लिए जिम्मेदार है। नैनीताल में सुरजेवाला ने महंगाई को लेकर भाजपा पर बरसे। उन्होंने भाजपा के दृष्टिपत्र को जुमला पत्र की मिसाल दी।


सिसोदिया ने शिक्षा मंत्री को बहस के लिए ललकारा
चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी समर में उतार दिया। सिसौदिया बृहस्पतिवार को गदरपुर में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के गढ़ में पहुंचे। उन्होंने वहां शिक्षा मंत्री को बहस के लिए ललकारा। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed