फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Campaign against encroachment in Dehradun

देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान 28 जून से, टास्क फोर्स ने चिह्नित किए 126 स्थान

Wed, 27 Jun 2018 09:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Jun 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
Campaign against encroachment in Dehradun
encroachment - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को देहरादून शहर में 126 अतिक्रमण चिह्नित कर लिए गए हैं। चार जोन में अलग-अलग टीमों ने अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए। गुरुवार से चार टास्क फोर्स अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करेगी। अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पिछले दिनों मनमोहन लखेड़ा की रिट पर सुनवाई करते हुए सरकार को चार सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद पूरे शहर को चार जोन में बांटकर अतिक्रमण हटाने की योजना तैयार की गई। बुधवार को पुलिस के वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण अभियान एक दिन टाल दिया गया था। इसके बाद अलग-अलग विभागों की संयुक्त टीमों ने शहर में अतिक्रमण चिह्नित किया। साथ ही जगह-जगह अतिक्रमण वाले स्थलों पर लाल निशान लगाए भी गए। टीम में प्रशासन, एमडीडीए, सिंचाई विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


दस इलाकों में चलेगा अभियान 
टास्क फोर्स के प्रभारी एमडीडीए उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले उन दस इलाकों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी, जहां कोर्ट ने विशेष निर्देश दिए हैं। जिन जगहों पर अतिक्रमण चिह्नित किया गया है, वहां से हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन में चिह्नित होंगे अतिक्रमण
शहर के साथ ही रिस्पना और बिंदाल नदी व अन्य नहर-नालों पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित भी किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अगले 20 दिन में यह सभी अतिक्रमण चिह्नित किए जाएंगे, जिसके बाद उन्हें हटाने की कार्रवाई होगी। इसके लिए अलग से एक समिति का गठन किया गया है। 


रोजाना देंगे सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था की रोज की रिपोर्ट भी रजिस्ट्रार जनरल को भेजी जाएगी। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी को रोजाना सेनिटेशन की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed