फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Came to help, stole a pistol from the car and ran

मदद करने आया युवक कार से पिस्टल चुराकर फरार

Sat, 12 Nov 2022 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Came to help, stole a pistol from the car and ran
घर जाते समय एक व्यक्ति की कार रास्ते में खराब हो गई। इस दौरान मदद करने आए युवक ने कार से पिस्टल चुरा ली और फरार हो गया। कार मालिक ने नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि रमेश सिंह राणा निवासी विष्णु विहार बुधवार रात 11 बजे हरिद्वार बाईपास रोड होते हुए घर जा रहे थे। अजबपुर स्थित फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे तो अचानक कार बंद हो गई। कई कोशिशों के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। उन्होंने गाड़ी खड़ी करने का कारण पूछा। रमेश ने खराबी की बात कही तो एक बाइक चालक पास आया और कहा कि वह एक कार शोरूम में मिस्त्री है।
विज्ञापन

उसने पीड़ित को नीचे उतारा और कार स्टार्ट कर दी। साथ ही कुछ दूर चलाकर देखी भी। कार चलाते वक्त भी वह हेलमेट पहने रहा। इस दौरान पीड़ित भी कार में बैठे थे। मोथरोवाला चौक तक उसने कार चलाई। इसके बाद उतरकर बाइक से आ रहे अपने साथियों संग चला गया। वहीं, रमेश ने घर जाकर देखा तो कार के डैशबोर्ड के अंदर रखा उनका .33 बोर का पिस्टल गायब था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार को तहरीर दी तो पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed