फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cag report expose uttarakhand government.

कैग ने खोली उत्तराखंड सरकार की कलई, भाजपा ने बोला हल्ला

Tue, 22 Nov 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Nov 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
cag report expose uttarakhand government.
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

कैग की जारी रिपोर्ट में कई विभागों में वित्तीय और प्रशासनिक खामियां सामने आने के बाद भाजपा ने सरकार पर हमला किया है। रिपोर्ट आने बाद भाजपा का कहना है कि अब तक खनन और जमीन घोटाले के लिए बदनाम सरकार बच्चों के मिड डे मील तक में भी डकैती डाल रही है।

विज्ञापन


रिपोर्ट ने साबित किया है कि सरकार पूरी तरह से विफल और जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा के हमलावर तेवरों पर कांग्रेस बैकफुट पर दिख रही है। खुद सीएम हरीश रावत का कहना है कि कैग की रिपोर्ट गाइड लाइन होती है जिसके मुताबिक जहां सुधार की गुंजाइश है वहां व्यवस्था ठीक की जाएगी।
विज्ञापन


कैग की रिपोर्ट में शिक्षा, ऊर्जा, सिडकुल, कृषि, वन, लोक निर्माण आदि कई विभागों में नियमों को ताक पर रख सरकार को करोड़ों की चपत लगने की रिपोर्ट ‘अमर उजाला’ ने प्रकाशित की थी। रिपोर्ट पर अब भाजपा सरकार पर सवाल खड़ा कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि कैग ने सरकार विभागों में जो खामियां पकड़ी हैं, वे सीएम हरीश रावत के अकुशल प्रशासन का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के घपलों पर कैग की मुहर

cag report expose uttarakhand government.
घोटाला

सरकार का ध्यान विकास योजनाओं की तरफ है ही नहीं। सीएम और मंत्री सिर्फ अपने हित साधने में लगे हैं। इसी के चलते प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबता जा रहा है। विपक्ष लगातार जो आरोप लगाती रही है वह अब खुलकर सामने आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कैग की रिपोर्ट को आधार बना कांग्रेस सरकार कई संगीन आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए घपले घोटालों पर कैग ने मुहर लगाई है। मिड डे मील स्कीम में जिस तरह से लूटपाट हुई है वह निंदनीय है। केंद्र ने 159 करोड़ रुपये भोजनालयों के लिए दिए, लेकिन दस प्रतिशत भोजनालय नहीं बने।

हेलीपैड बने नहीं जबकि उनके लिए करोड़ों रुपये जारी कर दिए। कैग की रिपोर्ट में पिछले पांच वर्ष के दौरान सभी सरकारी महकमों में कुछ न कुछ वित्तीय गड़बड़ी मिली है। उन्होंने कहा कि जनता अब जान चुकी है कि सरकार किस हद तक प्रदेश के संसाधनों की लूट में जुटी है।

कैग रिपोर्ट पर कार्यवाही के पक्ष में कांग्रेस

cag report expose uttarakhand government.
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

विधानसभा के पटल पर रखी गई कैग रिपोर्ट के खुलासे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रिपोर्ट में उजागर तथ्यों पर नियमसम्मत कार्यवाही की हिमायत की है।

कैग रिपोर्ट पर कार्यवाही के संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि हालांकि उन्होंने रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया है, लेकिन उनका मानना है कि रिपोर्ट पर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता में कोई सरकार हो, गलत काम के खिलाफ उसे कानून के हिसाब से कार्यवाही करनी चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कैग ने जो भी सवाल उठाए हैं कि सरकार उन पर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी संस्थाओं का सम्मान करती है और उसके सुझावों और निर्देशों की अनुपालना की पक्षधर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed