फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Caesarean and operation being done in the same OT

Dehradun News: एक ही ओटी में हो रहे सिजेरियन और सामान्य ऑपरेशन

Fri, 14 Nov 2025 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Caesarean and operation being done in the same OT
- सर्जन के साथ कर्मचारियों को इमरजेंसी के समय हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। उप जिला अस्पताल में सिजेरियन और सामान्य ऑपरेशन एक ही ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में किए जा रहे हैं। इससे सर्जन और स्वास्थ्यकर्मियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सामान्य ऑपरेशन के साथ सिजेरियन एक ही ओटी में होने से जच्चा-बच्चा के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है।
उप जिला अस्पताल में महिला सर्जन और अनुभवी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं, लेकिन सिजेरियन के लिए अलग से ओटी नहीं है। सामान्य ऑपरेशन और सिजेरियन का दिन और तिथि तय होती है लेकिन कई बार इमरजेंसी में दोनों ऑपरेशन करने पड़ते हैं। ऐसे में सर्जन के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

कई बार ओटी में पहले से सिजेरियन या सामान्य ऑपरेशन चल रहा होता है। नए ऑपरेशन और सिजेरियन के लिए ओटी को फिर तैयार करने में समय लगता है। अगर ओटी को विसंक्रमित करने में जरा सी चूक हो जाए तो मरीज, प्रसूता और नवजात संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। खासकर प्रसूता और नवजात के मामले में जोखिम अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अस्पताल में विस्तार के लिए जगह कम है। सामान्य ऑपरेशन और सिजेरियन के लिए अलग-अलग तिथि तय की जाती है। इमरजेंसी की स्थिति दिक्कत होना स्वाभाविक है। शासन से वार्ता कर सिजेरियन के लिए अलग से ओटी की व्यवस्था के लिए प्रयास किए जाएंगे।

डॉ. प्रदीप चौहान, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed