{"_id":"7a28724437ca4f24e22bb64aedaa6241","slug":"cadet-pass-out-from-ima","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA से सेना को मिलेंगे 636 अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA से सेना को मिलेंगे 636 अफसर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Jun 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैन्य अकादमी से 636 जेंटलमेन कैडेट सेना में शामिल होंगे।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट बनेंगे यह कैडेट्स
14 जून को अकादमी की पासिंग आउंट परेड में अंतिम पग पार कर इन कैडेट्स को लेफ्टिनेंट का रैंक मिलेगा। कोर्स में 64 विदेशी कैडेट भी पासआउट होंगे जिसमें अफगानिस्तान के कैडेट हैं।
मंगलवार को डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल वीआईएस महिवाल ने परेड का निरीक्षण किया। पासिंग आउट परेड की तैयारियों के तहत चैटवुट हाल के ड्रिल स्क्वायर में 700 जेंटलमैन कैडेट ने मेजर जनरल महिवाल को सलामी दी।
विज्ञापन
जनरल महिवाल अकादमी के चीफ इंस्ट्रक्टर भी हैं। जनरल महिवाल ने रिहर्सल परेड़ का निरीक्षण कर तैयारियों पर संतोष जताया है।
इस मौके पर जनरल महिवाल ने कहा कि मौजूदा परिवेश में राष्ट्र निर्माण में भारतीय सेना की भूमिका लगातार बढ़ रही है। मौजूदा परिस्थितियों में एक सैन्य अफसर की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
छात्रों में भरा जज्बा
डिप्टी कमांडेंट परेड में स्कूली और कालेज छात्रों को आमंत्रित करने की परंपरा है।
इस बार पांच स्कूलों के छात्रों को परेड देखने के लिए बुलाया गया, जिसमें मानव भारती स्कूल मसूरी और देहरादून, दून ब्लासम्स, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चैल और आईआईटी रुड़की के छात्र शामिल थे।
सेना के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ाने के लिए अकादमी स्कूल कालेज के छात्रों को बुलाती है।