फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cadbury Bournvita sample fail in Food sampling

Bournvita पीने वाले हो जाएं सावधान! यहां जांच में फेल हो गए कैडबरी के सैंपल

Sun, 03 Jun 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 03 Jun 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Cadbury Bournvita sample fail in Food sampling
Bournvita

अगर आप भी दूध में बॉर्नवीटा मिलाकर शौक से पीते हैं तो सावधान हो जाइए। यहां कंपनी के कई सैंपल फेल हो गए हैं। प्रख्यात कैडबरी कंपनी के उत्पाद बॉर्नवीटा का सैंपल फेल होने के बाद दायर वाद की सुनवाई में एडीएम कोर्ट ने फरवरी 2018 में कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन


इधर, तीन महीने बाद भी जुर्माने की राशि जमा नहीं होने पर कंपनी के खिलाफ आरसी जारी करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि बीते 21 जनवरी 2013 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मोहल्ला दिल्ला सिंह जसपुर में संजय कुमार की दुकान से कैडबरी कंपनी के बॉर्नवीटा का नमूना लेकर जांच को खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रुद्रपुर भेजा था।
विज्ञापन


जांच में नमूना मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया था। जांच रिपोर्ट फर्म स्वामी संजय के साथ ही निर्माता कैडबरी इंडिया लिमिटेड मुंबई को भेजी गई थी। नमूने की दोबारा जांच के लिए 30 दिन के भीतर विभाग को आवेदन करने की बात कही गई थी, लेकिन उक्त दोनों में से किसी ने भी आवेदन पत्र पेश नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कैडबरी कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Cadbury Bournvita sample fail in Food sampling

इसके बाद खाद्य अधिकारी ने एडीएम कोर्ट में वाद दायर कर दिया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कैडबरी कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। कंपनी को आदेश जारी होने के एक महीने के भीतर बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से राशि जमा करने के आदेश दिए थे, लेकिन तीन महीने का समय बीतने के बाद भी कंपनी ने जुर्माना राशि जमा नहीं की है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रताप शाह ने बताया कि कंपनी की ओर से जुर्माना राशि जमा नहीं की गई है। अब जुर्माना वसूलने के लिए कंपनी के खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed