{"_id":"56def8da4f1c1b8e6d8b4569","slug":"cabinet-minister-harak-singh-rawat-gift-given-to-mandi-committees","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुश हुए मंत्री जी, मंडी समितियों को दिया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुश हुए मंत्री जी, मंडी समितियों को दिया तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री ने मंडी समितियों को तीन लाख रुपये तक का काम बिना टेंडर करवाने की छूट देने की घोषणा की है। साथ ही भरोसा दिया कि मंडी एक्ट में परिवर्तन कराने के लिए इसी विधानसभा सत्र में इसे पास कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
मंत्री हरक सिंह रावत ने यह बातें निरंजनपुर मंडी स्थिति जैविक की तीन दुकानों के उद्घाटन के समय कहीं। साथ ही उन्होंने महिला दिवस के मौके पर चार महिलाओं को पेंशन एवं एक युवती को गौरी धन कन्या योजना के अंतर्गत चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मंडी समिति में तीन दुकानें जैविक विभाग को देने की घोषणा काफी पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की थी। इसी के अनुरूप मंगलवार को कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने इन दुकानों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
एक्ट में संशोधन कर अधिकार क्षेत्र में करेंगे विस्तार:
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही मंडी समिति एक्ट में संशोधन कर अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा, ताकि समितियां खुलकर विकास कार्य तेजी से करा सकें। उन्होंने उत्तराखंड की मंडियों के कार्यों को की सराहना भी की।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की हर मंडी में पांच दुकानें जैविक की होगी ताकि खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन मिल सके। मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने मंत्री का आभार जताया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष रवि गुसांई, हरिद्वार मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा, ऋषिकेश मंडी समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, गढ़ी कैंट छावनी के सभासद जितेन्द्र तनेजा, मंडी समिति की सदस्य रेखा बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
दुकानों में नहीं है सामग्री
कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने जिन तीन दुकानों का उद्घाटन उद्घाटन किया, उसमें प्रचुर मात्रा में जैविक सामग्रियां नहीं हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि दुकानों में जल्दी से जल्दी जैविक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएं।