फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cabinet minister dinesh agrawal surrender in court.

उत्तराखंड के खेल मंत्री ने किया कोर्ट में सरेंडर

Thu, 20 Nov 2014 05:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Nov 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
cabinet minister dinesh agrawal surrender in court.

उत्तराखंड के खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बुधवार को देहरादून में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव कुमार की अदालत में सरेंडर किया। बाद में अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। वे दो अलग-अलग मामलों में आरोपी हैं।

विज्ञापन


खेल मंत्री मंत्री दिनेश अग्रवाल और लोक निर्माण विभाग के दो इंजीनियरों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। कोतवाली थाने में उनके खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज है। हाजिर न होने के कारण कोर्ट से वारंट जारी हो चुका था।
विज्ञापन


वकील ने बताया, बीमार हैं
मंत्री के अधिवक्ता रघुवीर सिंह कठैत ने अदालत में तर्क दिया कि अग्रवाल को झूठा फंसाया गया है। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं हैं। वे वृद्ध और हाई बीपी की बीमारी से पीड़ित हैं। मंत्री की ओर से कोर्ट में चिकित्सा प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जमानत
इस मामले में सह अभियुक्तों सहायक अभियंता शंकर राम व हेमंत कुमार पंत को पहले ही जमानत मिल चुकी है। अदालत ने दोनों मामलों में मंत्री से 20 व 30 हजार रुपये के मुचलके भरवाने के बाद जमानत दे दी।  


यह है मामला
पुलिस ने सात फरवरी, 2007 में दिनेश अग्रवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद कई बार कोर्ट से समन जारी हुए, पर वे हाजिर नहीं हुए। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हाल ही में डीजीपी और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed