फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet Meeting Three more new policies will be approved in the next cabinet meeting Uttarakhand News

Uttarakhand: अगली कैबिनेट में तीन और नई नीतियों पर लगेगी मुहर, सेवा क्षेत्र, आयुष और सेब नीति का ड्राफ्ट तैयार

Sun, 13 Aug 2023 01:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Aug 2023 01:13 PM IST
सार

उत्तराखंड में आयुष व वेलनेस की संभावना को देखते हुए आयुष नीति, पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने के लिए सेब नीति बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Cabinet Meeting Three more new policies will be approved in the next cabinet meeting Uttarakhand News
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार नई नीतियां बना रही और पहले से लागू नीतियों में संशोधन कर रही है। अगली कैबिनेट बैठक में तीन और नीतियों पर मुहर लगेगी। इसमें सेवा क्षेत्र, आयुष और सेब नीति शामिल है। विभागों ने इन नीतियों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।

विज्ञापन

प्रदेश में राजस्व बढ़ोतरी के लिए सरकार का सेवा क्षेत्र के उद्योगों में निवेश पर विशेष जोर है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी में निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार सेवा क्षेत्र नीति बनाई जाएगी। प्रदेश में नए अस्पताल, उच्च शिक्षा संस्थान और आईटी संस्थानों में निवेश के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड में आयुष व वेलनेस की संभावना को देखते हुए आयुष नीति, पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने के लिए सेब नीति बनाई जा रही है।

विज्ञापन

नीतियों को निवेशकों के समक्ष रखा जाएगा
सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि निवेशक सम्मेलन के लिए नीतियों तैयार करने का काम लगभग पूरा हो गया है। अगली कैबिनेट में सर्विस सेक्टर, आयुष और सेब नीति का प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा जाएगा। रोड शो के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों की नीतियों को निवेशकों के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath Dham: बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक दिखे प्रशंसक

इन नीतियों को मिल चुकी मंजूरी

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), निजी औद्योगिक क्षेत्र स्थापना नीति, पर्यटन नीति, स्टार्टअप नीति को मंजूरी दे चुकी है। एमएसमएसई नीति में सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश करने पर 50 लाख से चार करोड़ रुपये तक सब्सिडी देने का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed