फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet Decision Uttarakhand Religious and Pilgrimage Council formed for travel management

Uttarakhand Cabinet: यात्रा प्रबंधन के लिए उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद का गठन, अलग से होगा बजट

Fri, 16 May 2025 11:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 May 2025 11:18 PM IST
सार

तीर्थाटन उत्तराखंड की एक प्रमुख पर्यटन विधा रही है। जिसमें चारधाम यात्रा, नंदा देवी राजजात यात्रा, आदि कैलाश यात्रा समेत अन्य कई प्रमुख यात्राएं हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने धार्मिक यात्राओं व मेलों में बेहतर प्रबंधन, नियंत्रण व प्रबंधन के लिए उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद का गठन किया।

विज्ञापन
Cabinet Decision Uttarakhand Religious and Pilgrimage Council formed for travel management
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में यात्रा और बड़े मेलाें में बेहतर प्रबंधन के लिए उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। परिषद के माध्यम से चारधाम यात्रा, आदि कैलाश, पूर्णागिरी, नंदा देवी राजजात यात्रा का संचालन होगा। प्रदेश सरकार व्यवस्था व प्रबंधन के लिए अलग से परिषद को बजट उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


तीर्थाटन उत्तराखंड की एक प्रमुख पर्यटन विधा रही है। जिसमें चारधाम यात्रा, नंदा देवी राजजात यात्रा, आदि कैलाश यात्रा समेत अन्य कई प्रमुख यात्राएं हैं। राज्य में बेहतर परिवहन व्यवस्था के साथ सड़क, हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने के कारण यात्रा व मेलों में न यात्रा व मेलों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Uttarakhand Cabinet: स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी मंजूर, महिलाओं के लिए खास योजना; पढ़ें धामी मंत्रिमंडल के फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने धार्मिक यात्राओं व मेलों में बेहतर प्रबंधन, नियंत्रण व प्रबंधन के लिए उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद का गठन किया। अब परिषद के माध्यम से यात्राओं व मेलों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधा, अवस्थापना विकास, रखरखाव के साथ यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने का काम किया जाएगा।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने परिषद के गठन का ड्राफ्ट तैयार किया था। इस पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। परिषद का गठन तीन स्तर पर होगा। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली परिषद नीति निर्धारण का काम करेगी।

जबकि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली परिषद के पास अनुश्रवण व मूल्यांकन का जिम्मा होगा। दोनों मंडलों में क्रियान्वयन व प्लानिंग के लिए मंडलायुक्तों की अध्यक्षता में परिषद गठित होगी। गढ़वाल व कुमाऊं के मंडलायुक्त अपने-अपने मंडलों में परिषद के सीईओ होंगे।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed