फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet Decision: Now Uttarakhand will have its own science, technology and innovation policy

Cabinet Decision: अब उत्तराखंड की अपनी विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति, आईटी का बुनियादी ढांचा होगा मजबूत

Wed, 13 Aug 2025 11:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Aug 2025 11:12 PM IST
सार

यह छत्र नीति (अंब्रैला पॉलिसी) के रूप में शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और सरकारी नीतियों को जोड़ते हुए सतत विकास के लक्ष्यों को तेजी और प्रभावशीलता से हासिल करने में मदद करेगी।

विज्ञापन
Cabinet Decision: Now Uttarakhand will have its own science, technology and innovation policy
- फोटो : freepik.com

विस्तार

धामी कैबिनेट ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी पहली विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (एसटीआईपी) पर मुहर लगा दी है। यह नीति न केवल प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक और तकनीकी उपयोग को बढ़ावा देगी बल्कि डाटा संकलन, पारिस्थितिकी संरक्षण, नवाचार को प्रोत्साहन और नई तकनीकों के इस्तेमाल में भी सहायक होगी।

विज्ञापन


इस नीति से आधुनिक कृषि, पर्यटन, आईटी, स्किल डेवलपमेंट, पेटेंट, भौगोलिक संकेत, स्टेम एजुकेशन और साइंस कॉरिडोर को मजबूती मिलेगी। राज्य की वैज्ञानिक क्षमता और तकनीकी प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है। देश के चुनिंदा राज्यों के पास ही ऐसी नीति है।
विज्ञापन


अब उत्तराखंड भी उनमें शामिल हो गया है। यह छत्र नीति (अंब्रैला पॉलिसी) के रूप में शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और सरकारी नीतियों को जोड़ते हुए सतत विकास के लक्ष्यों को तेजी और प्रभावशीलता से हासिल करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: जबरन धर्मांतरण पर अब आजीवन कारावास तक की सजा, अग्निवीरों को 10% आरक्षण

नीति के प्रमुख लक्ष्य

- स्थानीय उद्योग, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने से आर्थिक सशक्तीकरण होगा।
- युवाओं के लिए कौशल आधारित रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
- हिमालयी क्षेत्र में भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ जैसी आपदाओं के लिए उन्नत तकनीकी समाधान तैयार होगा।
- डाटा संकलन और विश्लेषण से सटीक जानकारी के आधार पर प्रभावी नीतिगत निर्णय हो सकेंगे।
- प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता का संरक्षण होगा।
- नई तकनीकों और नवाचार को प्रोत्साहन
- पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास का संतुलन
- राज्य को तकनीकी नवाचार के मानचित्र पर प्रमुख स्थान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed