फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CAA Protest in uttarakhand police alert during Jummah namaz

सीएए विरोध : दून में पुलिस अलर्ट, जुमे की नमाज के दौरान सभी धर्मस्थलों पर रही कड़ी सुरक्षा 

Fri, 20 Dec 2019 03:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 20 Dec 2019 03:37 PM IST
सार

  • यूपी में सीएए पर बवाल के बाद उत्तराखंड पुलिस को भी किया अलर्ट
  • एसएसपी बोले, शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटेंगे

विज्ञापन
CAA Protest in uttarakhand police alert during Jummah namaz

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर कई राज्याें में उपद्रव के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। खासतौर पर आज जुमे की नमाज के दौरान धर्मस्थलाें पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। हालांकि देहरादून में शांति बनी रही।

विज्ञापन

 

वहीं हल्द्वानी में एनआरसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को ज्ञापन सौंपा। टनकपुर में मुस्लिम युवाओं ने एनआरसी के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। चीता मोबाइल से लेकर पुलिस अधिकारी आज दिनभर देहरादून में भ्रमण पर रहे। संवेदनशील इलाकों में पीएसी तैनात की गई है। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी पहले ही पुलिस कप्तानाें को नागरिक संशोधन कानून को लेकर होने वाले विरोध प्रदर्शनों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दे चुके हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद में हुए उपद्रव के बाद उत्तराखंड की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है। खुफियातंत्र की आशंकाओं के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देहात क्षेत्रों में पुलिस को लगातार भ्रमण करने को कहा

देहरादून के अलावा देहात क्षेत्रों में पुलिस को लगातार भ्रमण करने को कहा है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने एसपी सिटी श्वेता चौबे और एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल आदि अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्हाेंने थाना और चौकी प्रभारियों को संवेदनशील इलाकों में सक्रियता बढ़ाने को कहा है।

सीओ अपने-अपने सर्किल में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कानून व्यवस्था में कोई किसी तरह का अवरोध खड़ा न करे। खुफियातंत्र से जुड़े लोग विरोध करने वालों से समन्वय स्थापित करेंगे। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बृहस्पतिवार शाम थानों की मांग के अनुरूप पीएसी भी आवंटित कर दी है। 

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर पुलिस अलर्ट है। प्रदर्शन के नाम पर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। थाना और चौकी प्रभारियाें को शासन की मंशा से अवगत कराया जाएगा। 
-अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed