फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   By organizing the workers, their interests will be protected: Pankaj

मजदूरों को संगठित कर की जाएगी उनके हितों की रक्षा : पंकज

Mon, 07 Apr 2025 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
By organizing the workers, their interests will be protected: Pankaj
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने की। इस दौरान संगठन का डीएवी महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता पंकज सिंह छेत्री को युवा इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन




बैठक के दौरान हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि जल्द ही संगठन की युवा इकाई का पूरे प्रदेश में गठन किया जाए। युवा अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को संगठित कर उनके हितों की रक्षा की जाएगी। कहा कि हेल्पलाइन नंबर जारी कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कामगार युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद चौहान, पूर्व सचिव तेजेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष हरिद्वार उदय पुंडीर, प्रदेश कार्यलय प्रभारी विक्टर थॉमस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed