{"_id":"6911f1ca0b3528bb6d021486","slug":"by-elections-will-be-held-on-november-20-for-vacant-posts-in-three-tier-panchayats-dehradun-news-c-5-drn1043-831192-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: त्रिस्तरीय पंचायतों में खाली पदों पर 20 नवंबर को होंगे उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: त्रिस्तरीय पंचायतों में खाली पदों पर 20 नवंबर को होंगे उपचुनाव
विज्ञापन
- राज्य निर्वाचन आयोग आज जारी करेगा उपचुनाव की अधिसूचना
- प्रदेश में ग्राम पंचायत सदस्यों के 33114 पद हैं खाली, उप चुनाव के बाद 4843 ग्राम पंचायतों का होना है गठन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर त्रिस्तरीय पंचायतों में सभी खाली पदों पर 20 नवंबर को उप चुनाव होंगे। उप चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी। राज्य में ग्राम पंचायतों के 33114 पद खाली हैं। इन पदों पर उप चुनाव के बाद 4843 ग्राम पंचायतों का गठन होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों के नामांकन पत्र 11 से 13 नवंबर तक संबंधित विकासखंड मुख्यालय एवं जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र जिला मुख्यालय से मिलेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक 13 और 14 नवंबर को नामांकन पत्र जमा होंगे। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र ब्लॉक मुख्यालय और जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र जिला मुख्यालय में जमा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों में खाली पदों पर मतदान 20 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
त्रिस्तरीय पंचायतों में इतने पद हैं खाली
देहरादून। प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 33114, ग्राम प्रधान के 22, जिला पंचायत सदस्य का एक और क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पद खाली हैं। इन खाली पदों पर चुनाव होने हैं।
-- -- -- -
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए चुनाव तैयारी के निर्देश
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने मुख्य विकास अधिकारियों और जिला पंचायत राज अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में चुनाव तैयारी के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा, चुनाव नामांकन के संबंध में लोगो को जानकारी दी जाए। वहीं, पोलिंग पार्टियों के संंबंध में समय रहते सभी तैयारियां कर ली जाए।