{"_id":"69648e4f5a60f523fb07bfa9","slug":"by-election-for-vacant-posts-in-bar-association-will-be-held-today-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बार एसोसिएशन के खाली पदों पर हुआ उपचुनाव, तीनों पदाधिकारियों ने दिया था इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बार एसोसिएशन के खाली पदों पर हुआ उपचुनाव, तीनों पदाधिकारियों ने दिया था इस्तीफा
Mon, 12 Jan 2026 01:31 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:31 PM IST
सार
बार एसोसिएशन के सोमवार को चुनाव हुए। इनमें सचिव पद पर अधिवक्ता अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, प्रकाश टी पाल, राजीव शर्मा और रविंदर कुमार चौहान चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर 10 अधिवक्ता चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
दून बार एसोसिएशन में तीन पदों के उप चुनाव में सोमवार को 22 सौ से अधिक वकीलों ने मतदान किया। मंगलवार को मतगणना होगी। दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद रहेगी। निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता एसएस मेहरा ने बताया कि बार में कुल 3386 मत हैं, जिनमें 2235 वकीलों ने मतदान में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: सामने आई एक आराम तलब बाघिन की कहानी...भारतीय वन्यजीव संस्थान ने 10 माह तक किया अध्ययन
विज्ञापन
उप चुनाव होने की वजह से वोटिंग प्रतिशत मुख्य चुनाव की अपेक्षा कुछ कम रहा है। मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू होगी। दो बजे तक परिणाम आने की संभावना है। बार में सचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुए हैं।
विज्ञापन