{"_id":"647f93a21c98430a6b0cc6b7","slug":"by-depositing-money-in-the-committee-the-jeweler-grabbed-one-and-a-half-lakh-dehradun-news-c-5-drn1037-172989-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कमेटी में पैसे जमा कराकर ज्वेलर ने हड़पे डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कमेटी में पैसे जमा कराकर ज्वेलर ने हड़पे डेढ़ लाख
विज्ञापन
एक ज्वेलर ने पहले बुजुर्ग से कमेटी के नाम पर पैसे लिए और फिर वापस देने से मुकर गया। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये के बदले कड़े पर सोना चढ़ाने की बात हुई। बुजुर्ग जब कड़ा लेने पहुंचे तो उन्हें नकली सोने का कड़ा थमा दिया गया। मामले में पुलिस ने ज्वेलर और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार शिकायत हरविंद्र सिंह निवासी डिस्पेंसरी रोड ने की है। वह जूते की दुकान चलाते हैं। उन्होंने हाथीबड़कला स्थित सियाराम ज्वेलर्स के यहां एक कमेटी शुरू की थी। इसके संचालक बबीता बोबल और रोहित बोबल हैं। 20 माह तक हरविंद्र ने 1.50 लाख रुपये ज्वेलर के पास जमा किए। यह कमेटी जब मैच्योर हुई तो बोबल दंपती पैसे देने से मुकर गया।
हरविंद्र दुकान पर गए तो ज्वेलर ने देखा कि उन्होंने सोने का कड़ा पहना हुआ है। आरोपियों ने उनसे कहा कि वह इस पैसे के बदले इस कड़े पर सोना चढ़ाकर भारी कर देंगे। इस झांसे में आकर हरविंद्र ने अपना कड़ा उन्हें दे दिया। हरविंद्र का आरोप है कि उनका असली कड़ा रखकर उन्हें नकली कड़ा दे दिया। उन्होंने शिकायत की तो उनके साथ अभद्रता भी की गई। एसएचओ कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मामले में बोबल दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।