फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Businessman's wife and son assaulted for not taking back

Dehradun News: रजाई वापस न लेने पर व्यापारी की पत्नी व बेटे के साथ मारपीट

Fri, 19 Apr 2024 04:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Businessman's wife and son assaulted for not taking back
दो साल पूर्व खरीदी गई रजाई वापस न लेने पर व्यापारी और ग्राहक में विवाद हो गया। आरोप है कि ग्राहक और उसके साथ आए लोगों ने व्यापारी के बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की। विरोध में व्यापारियों ने सांकेतिक रूप से बाजार बंद कराया। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने व्यापारी की पत्नी की तहरीर पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नवीन गुप्ता की 28 फिटा रोड पर हैंडलूम की दुकान है। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने दो साल पूर्व खरीदी रजाई को वापस करने को कहा। जिस पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन




आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे रजाई खरीदने वाला व्यक्ति अपने चार अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान पर आया। इस दौरान दुकान पर उनकी पत्नी सुनीता और बेटा सूरज था। पांचों लोगों ने उनके बेटे और पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। दुकान के शीशे तोड़ दिए। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार शिकायत लेकर बाजार चौकी पहुंचा। जैसे ही व्यापारियों को इसका पता चला वह भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, भरत कालरा, अंकित कंसल, विकास शर्मा, रिंकू कन्नौजिया के नेतृत्व में बाजार चौकी पहुंचे। विरोध में प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार को सांकेतिक रूप से बंद कराया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने आक्रोशित व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया।




कोतवाली प्रभारी ने बताया कि व्यापारी की पत्नी सुनीता गुप्ता की तहरीर पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed