फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Businessman ‌of bareilly found in doon

दून में अर्द्धबेहोशी की हालत में मिला बरेली से अगवा कारोबारी, अस्पताल में किया भर्ती

Tue, 28 Mar 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Businessman of bareilly found in doon

बरेली से अगवा तिलहन कारोबारी प्रिंस गुप्ता मंगलवार सुबह देहरादून में सड़क किनारे अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ा मिला। गुप्ता ने चिकित्सक को जबरन सल्फास दिए जाने की बात बताई है।

विज्ञापन


दून अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कारोबारी को मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यूपी के शाहजहांपुर से कारोबारी का परिवार देर शाम यहां पहुंच गया। कारोबारी 25 मार्च को गायब हो गया था, तब से उसका मोबाइल स्विच ऑफ चल रहा था।
विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के मोहब्बेवाला में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक व्यक्ति अर्द्धबेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला था। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर 108 एंबुलेंस में उसे दून अस्पताल में लाया गया, जहां उसने अपना नाम प्रिंस गुप्ता बताया। घर का नंबर देने के साथ कहा कि उसे बदमाशों ने अगवा कर लिया था। उन्हीं बदमाशों ने जबरन सल्फास खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह बेहोश हो गया। प्रिंस को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इसी बीच प्रिंस गुप्ता के परिवार को सूचना मिली तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों को दून अस्पताल भेज दिया। हालत बिगडने पर प्रिंस को दून से मैक्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रिंस गुप्ता के रिश्तेदारों का कहना था कि प्रिंस गुप्ता तिलहन का कारोबार करते हैं।


25 मार्च को वह सामान खरीदने को बरेली आए थे, जहां से वह गायब हो गए थे। फोन भी बंद था, पुलिस भी उनकी खोज में लगी थी। उधर दून अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर नवनीत बेदी का कहना है कि जहरीले पदार्थ की वजह से प्रिंस गुप्ता की तबीयत बिगड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed