फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus service doon to jolly grant.

लो शुरू हो गई जौलीग्रांट-दून बस सेवा

Mon, 22 Jun 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला Updated Mon, 22 Jun 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
bus service doon to jolly grant.

जौलीग्रांट की लंबे समय से बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से आखिरकार सोमवार से शुरू हो गई।

विज्ञापन


सुबह बस को विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जौलीग्रांट के लोगों को अब गॉव में ही बस मिल जाऐगी। करीब एक दशक से जौलीग्रांट और उसके आस पास के क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए संचालित होने वाली रोडवेज की बस सेवा बंद थी।

पंचायतों के चुनाव में मुद्दा बना और जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भण्डारी और जौलीग्रांट प्रधान सागर मनवाल ने समस्या परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुचाया।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों के प्रयास रंग लाया और जौलीग्रांट बस सेवा शुरू करने की संस्तुति आर एम दीपक जैन ने कर दी जिससे एआरएम बीके सिंह ने सोमवार से जौलीग्रांट के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की आवाजाही करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत कर उत्साह दिखाया और प्रदेश के जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भण्डारी और ग्राम प्रधान सागर मनवाल को फूल मालाओं से स्वागत किया।


प्रधान मनवाल ने लोगों को बताया कि जौलीग्रांट से होकर जाने वाली बस से लोग देहरादून और ऋषिकेश की आवाजाही कर सकते है। रोडवेज बस सेवा बहाल होने का उन्होने गॉव के लिए उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed