फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus pickup vehicle collision Many students injured Dehradun Vikasnagar Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड में बड़ा हादसा टला: बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, 27 सवारियां बाल-बाल बची, चालक सहित कई छात्र घायल

Sat, 05 Nov 2022 04:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Nov 2022 04:36 PM IST
सार

बस हरबर्टपुर से विकासनगर की ओर जा रही थी। जिसमें चालक समेत कुल 27 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लेहमन मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
Bus pickup vehicle collision Many students injured Dehradun Vikasnagar Uttarakhand news in hindi
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लेहमन मोड पर प्राइवेट बस और खनन सामग्री से लदे पिकअप वाहन की आमने सामने की भिड़त हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और बस के कंटेक्टर को गंभीर चोटें आईं। बस में कई छात्र भी सवार थे। हालांकि किसी भी छात्र को गंभीर चोटें नहीं आईं।

विज्ञापन

 

प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्रों को छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार बस हरबर्टपुर से विकासनगर की ओर जा रही थी। जिसमें चालक समेत कुल 27 लोग सवार थे। बस में स्कूली छात्र भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे लेहमन मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

 

हादसे से घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर चौकी प्रभारी हरबर्टपुर वैभव गुप्ता और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सकता। हादसे में यूटिलिटी चालक को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम के फ्लीट को भटकाने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड, इगास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
 

बस और यूटिलिटी चालक को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। बस में सवार अन्य यात्रियों और छात्रों को लेहमन अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्रों को छुट्टी दे दी गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे में किसी भी छात्र को गंभीर चोटें नहीं आईं। गंभीर घायलों में से किसी को हेड इंजरी नहीं है। पैरों में चोटें आई हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। घायल चालक की पहचान बचन सिंह, टिंकू और कंडेक्टर वीर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed