फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus operators warned to surrender the permit

बस संचालकों ने दी परमिट सरेंडर करने की चेतावनी

Thu, 15 Jul 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bus operators warned to surrender the permit
देहरादून। बस संचालकों को आर्थिक सहायता दिए जाने और वाहनों का टैक्स व इंश्योरेंस माफ करने आदि मांगों को लेकर लामबंद देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। महासंघ का कहना है कि यदि दो हफ्तों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो बसों के परमिट सरेंडर कर देंगे।
विज्ञापन

देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल का कहना है कि सिटी बस संचालक कोरोना संकट के चलते गंभीर आर्थिक संकटों का सामना कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बार-बार लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। ऐसे में सिटी बस संचालकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट है। उन्हें चालकों परिचालकों का वेतन देने के साथ ही ऋण की किश्त देने का भारी दबाव है। साहूकारों से पैसे लेकर वेतन और किश्त भरनी पड़ रही है। ऐसे में टैक्स और इंश्योरेंस माफ किया जाए। साथ ही राजधानी में परिवहन विभाग के प्रावधानों के विपरीत सार्वजनिक वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाया जाए। डंडरियाल का कहना है कि लगातार गुहार के बावजूद सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed