फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bus hit tempo, two died eight injured.

टेंपो को रौंदती डिवाइडर पर चढ़ी बस, दो की मौत, 8 घायल

Wed, 03 Aug 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 03 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
bus hit tempo, two died eight injured.
बस टेंपो को रौंदती हुई चली गई। - फोटो : AmarUjala

रुद्रपुर रोड पर ग्राम देवरिया के समीप पलिया (पीलीभीत) से लुधियाना जा रही निजी बस और टेंपो की भिडंत में 2 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।  गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


पलिया से लुधियाना जा रही बस संख्या यूपी 31 टी 6757 ग्राम देवरिया के समीप विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो (यूके 06 टीए 1536) से टकरा गई। बस टेंपो को कुचलती हुई डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में गैस एजेंसी रोड निवासी कमला पत्नी चंदन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल की अस्पताल लाते हुए मौत हो गई। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

दुर्घटना में घायलों के बारे में जानकारी

bus hit tempo, two died eight injured.
accident - फोटो : graphic

दुर्घटना में निमेश पुत्र डिजोवर विश्वास निवासी सुभाष कॉलोनी आजादनगर, नबी अहमद पुत्र महमूद निवासी मोहनपुर भुड़िया कॉलोनी, सलीम पुत्र सक्कन खान निवासी बंडिया, राजो निवासी सतुईया, दिलशेर पुत्र शरीफ अहमद निवासी पहाड़गंज रुद्रपुर, रामनाथ पुत्र पोथीराम निवासी पूरनपुर पीलीभीत, कमला पत्नी राजेंद्र निवासी सिसई बंडिया, वीरेंद्र निवासी भुड़िया कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद टेंपो और बस चालक फरार हैं। सूचना पर एसडीएम डीपी सिंह, एएसपी पंकज भट्ट, पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर राज जैन मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद नगर के प्राइवेट डॉक्टर भी घायलों की मदद के लिये पहुंच गए।

डॉक्टर राहुल किशोर और डॉ. राहुल गंगवार दवाइयों व एंबुलेंस के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार में मदद की। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने लालकुआं की 108 एंबुलेंस के अलावा नगर के अन्य प्राइवेट अस्पतालों की एंबुलेंस को भी बुलवा लिया। सभी घायल बिना किसी देरी के हल्द्वानी भेजे गए। पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला और कांग्रेसी नेता पुष्कर राज जैन ने प्राईवेट डॉक्टरों का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed