फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus full of passengers fell into a ditch 15 injured two in critical condition admitted to AIIMS

हरिद्वार: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 घायल, दो की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती

Tue, 14 Dec 2021 10:25 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 10:25 PM IST
सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। श्यामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुरादाबाद डिपो की बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी।

विज्ञापन
Bus full of passengers fell into a ditch 15 injured two in critical condition admitted to AIIMS
खाई में गिरी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के तिरछापुल के पास यात्रियों से भरी बस मंगलवार को पलट कर रोड से नीचे खाई में गिर गई। इसमें करीब 50 यात्री सवार थे, जिसमें 15 यात्री घायल हो गए। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। श्यामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुरादाबाद डिपो की बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी। करीब आठ बजे साइड लेने के चक्कर में नीचे रोड से गिर गई। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और सभी को सुरक्षित निकाला। 
विज्ञापन


घायलों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। दो यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं। जिनको एम्स भेज दिया गया है। बाकी की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी है। वहीं पुलिस की तत्परता से सभी यात्री हरिद्वार पुलिस के बचाव अभियान की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के नाम और पता
1. मातम सिंह निवासी गोपालगंज बिहार उम्र 58
2. रंजीता कुमारी पत्नी दीपक निवासी लाल मंदिर ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
3. भागमती देवी पत्नी महात्तम सिंह निवासी गोपालगंज बिहार उम्र 54 वर्ष
4. दीपक पुत्र रणवीर सिंह निवासी मुरारी गांव बदायूं उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष
5. जाहिद पुत्र खलील अहमद निवासी सरदार नगर मुरादाबाद उम्र 35 वर्ष
6. बॉबी पुत्र नवादा मुरादाबाद उम्र 40 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed