फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus fell into ditch due to brake failure, driver's condition critical

Dehradun News: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी बस, चालक की हालत गंभीर

Tue, 20 Jun 2023 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bus fell into ditch due to brake failure, driver's condition critical
आईटीबीपी अकादमी के पास लाइब्रेरी मार्ग पर सोमवार देर रात करीब पौने 10 बजे एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को बाहर निकाला। उसे उप जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ मसूरी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बस चालक की पहचान अहमद अली निवासी जमनपुर सेलाकुई देहरादून के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चालक ने लाइब्रेरी के पास ही सवारियों को उतारा था और फिर आगे बढ़ गया था। तभी बस के ब्रेक का प्रेशर लीक हो गया और ब्रेक लगने बंद हो गए। उन्होंने बताया कि सवारियों के साथ चालक का बेटा भी शामिल था। गनीमत रही कि बस में सवारियां नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed