फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus driver suspended, misbehavior of corporation employees

Driver suspended: नशे की हालत में निगम कर्मचारियों से किया झगड़ा, थाने में रिपोर्ट करने पर बस लेकर हुआ फरार

Fri, 15 Jul 2022 09:14 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 15 Jul 2022 09:14 AM IST
सार

नशे की हालत में निगम ने नियमित चालक अशोक कुमार ने कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया। बिहारीगढ़ थाने में रिपोर्ट करने पर नशे की हालत में ही वह वाहन लेकर भाग गया। निगम प्रबंधन ने इसे कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन माना है। जिसके  बाद सहायक महाप्रबंधक ग्रामीण डिपो केपी सिंह ने तत्काल प्रभाव से चालक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Bus driver suspended, misbehavior of corporation employees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशे की हालत में निगम कर्मचारियों से झगड़कर, बदतमीजी करने और उच्च अधिकारियों की मनाही के बावजूद बस चलाने पर निगम ने नियमित चालक अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, बुधवार की देर शाम मोहंड के निकट सुंदरपुर में रोडवेज की एक बस ब्रेकडाउन हो गई।

विज्ञापन

 

इसमें सुधार को मैकेनिक शादाब खान मौके पर पहुंचे। आरोप है कि चालक अशोक कुमार ने उनके साथ बदतमीजी की और बस में काम भी नहीं करने दिया। बिहारीगढ़ थाने में रिपोर्ट करने पर नशे की हालत में ही वह वाहन को लेकर भाग गया। निगम प्रबंधन ने इसे कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन माना है।

विज्ञापन

 

चालक पर मैकेनिक, कंडक्टर को वाहन के ब्रेकडाउन स्थल पर ही छोड़कर नशे की हालत में बस चलाने और उच्च अधिकारियों के मना करने पर भी न मानने का आरोप है। मामले में सहायक महाप्रबंधक ग्रामीण डिपो केपी सिंह ने तत्काल प्रभाव से चालक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2022: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मेधावियों का सम्मान, बढ़ाएंगे मान

चालक नियमित है, जिसे अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कई ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं, जिनमें नशा करने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed