फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus Driver save 30 pilgrims life even heart attack during driving 

चारधाम यात्रा पर जा रहे बस चालक को आया हार्ट अटैक, लेकिन मौत से पहले बचा गया 30 यात्रियों की जान

Wed, 15 May 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Bus Driver save 30 pilgrims life even heart attack during driving 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सूरत गुजरात के तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर लेकर निकले बस चालक की भटवाड़ी के पास हार्टअटैक से मौत हो गई। अटैक आने पर चालक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे खड़ा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन


सूरत गुजरात के साठ तीर्थयात्रियों का जत्था दो बसों में सवार होकर चारधाम यात्रा पर निकला। बीते रोज यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के बाद ये तीर्थयात्री मंगलवार को गंगोत्री धाम पहुंचे।
विज्ञापन


वहां से लौटते समय भटवाड़ी में तीस यात्रियों से भरी बस के चालक भरत सिंह पंवार (43) पुत्र नारायण सिंह पंवार निवासी बनखंडी ऋषिकेश को अचानक हार्टअटैक पड़ा। अचानक तबियत बिगड़ने के बावजूद चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सुरक्षित गंगोत्री हाईवे पर बने पुल के किनारे रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार तीर्थयात्रियों ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की मौत हार्टअटैक से हुई। 

भटवाड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई अश्विनी बलूनी एवं विनोद गैरोला ने बताया कि चालक ने समय रहते बस को सुरक्षित स्थान पर रोक लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार रमेश भाई सुरती, मीनाक्षी बेन, पीयूष भाई, राजश्री बेन आदि तीर्थयात्रियों ने बताया कि वे यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा करके आ गए हैं और अब केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed