फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus crushed bride uncle, death

पंडाल के बाहर खड़े दुल्हन के चाचा को बस न रौंदा, मौत, अगले माह थी खुदी की बेटी की शादी

Sun, 12 May 2019 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 May 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
bus crushed bride uncle, death
मृतक की फाइल फोटो

ऊधमसिंह नगर के किच्छा निकटवर्ती ग्राम बरा में शुक्रवार रात को शादी के कार्यक्रम में उस समय मातम छा गया, जब दुल्हन के चाचा की हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह शोकाकुल वातावरण में एक ओर सुबह भतीजी की डोली विदा हुई, वहीं दूसरी तरफ चाचा के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। दोपहर बाद उनकी अंत्येष्टि की गई।

विज्ञापन


बरा निवासी रामचंद्र (47) पुत्र नन्हे लाल की भतीजी पूजा की रामपुर के मिलक से बरात आई हुई थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे दुल्हन के चाचा रामचंद्र बरात के पंडाल के पास स्थित हाईवे पर खड़े थे। इस बीच सितारगंज की ओर जा रही प्राइवेट बस ने रामचंद्र को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने कुछ देर के लिए बस रोकी और फिर इसे लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बस का पीछा किया और सितारगंज एवं नानकमता पुलिस को हादसे की सूचना दी। देर रात नानकमता पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया था। इधर, हादसे में घायल रामचंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं, हादसे की सूचना पर बरा निवासी जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, सुरेश पपनेजा, रामनारायण समेत तमाम लोग मृतक के आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। जिला पंचायत अध्यक्ष गंगवार ने कहा कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।

अगले माह होनी है रामचंद्र की बेटी की शादी
मृतक रामचंद्र गांव में खेती करते थे। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी विवाहित है जबकि दूसरी बेटी भानमती का विवाह 10 जून को तय हुआ है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed