{"_id":"68d06390c93e62a7ee0d1434","slug":"bus-collides-with-loader-driver-dies-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-794386-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बस ने लोडर को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बस ने लोडर को मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को देहरादून से उत्तरकाशी जा रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करते हुए थ्री व्हीलर लोडर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विकासनगर के मुस्लिम बस्ती निवासी लोडर चालक सारून (30) की मौत हो गई। पुलिस ने बस को चौकी में खड़ा कराया है। उसमें सवार 16 यात्रियों को दूसरी बस रवाना किया गया।
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि रविवार सुबह जीवनगढ़ चौक के पास बस और लोडर की टक्कर की सूचना मिली। डाकपत्थर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने घायल युवक को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल भिजवा दिया था। चिकित्सकों से जानकारी मिली कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। उसके सिर के पीछे गंभीर चोट आई थी। बस देहरादून से उत्तरकाशी के जानकीचट्टी जा रही थी। थ्री व्हीलर लोडर कोल्ड ड्रिंक की आपूर्ति के लिए अंबाड़ी की ओर जा रहा था। बस को चौकी में खड़ा करवाया गया है। चालक की चिकित्सकीय जांच करवाई जा रही है। बस में सवार 16 यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया गया। मृतक के शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।