{"_id":"64cb73de5d6465cf3d0e180a","slug":"bus-caught-fire-in-doiwala-rishikesh-all-passengers-evacuated-safely-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doiwala: हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doiwala: हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
Thu, 03 Aug 2023 03:09 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 03 Aug 2023 03:09 PM IST
सार
बस के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे सभी लोग घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक अवनीश कुमार ने बताया की बस के अंदर बोनट के पास रखे एक कपड़े ने गर्म होकर आग पकड़ ली थी।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देहरादून से हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दोपहर परिवहन निगम की एक बस देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिससे सभी लोग घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक अवनीश कुमार ने बताया की बस के अंदर बोनट के पास रखे एक कपड़े ने गर्म होकर आग पकड़ ली थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rudrapur Crime: घर में सो रहे परिवार पर हमला, पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या, बुजुर्ग पर भी किए चाकू से वार
विज्ञापन
बस रोककर तत्काल जलते कपडे़ को बाहर फेंक दिया गया। रेत और पानी से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।