Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus-brake- failure-Mussoorie

Dehradun News: मसूरी में उत्तराखंड परिवहन निगम बस का ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे 35 सवारी

Fri, 17 Mar 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
bus-brake- failure-Mussoorie
मैसानिक लॉज बस अड्डे के निकट उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसका जैसे ही चालक को पता चला तो उसने सूझबूझ के साथ बस को एक होटल की दीवार से टकरा दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस देहरादून जा रही थी। बस अड्डे से कुछ ही दूर निकलने पर बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे चालक घबराने की बजाय आराम से बस को दीवार से टकरा दिया। इस बस में 35 लोग सवार थे। बस चालक मोहम्मद आमिर ने बताया कि मसूरी से देहरादून जा रहे थे। बस अड्डे से बस ठीक हालत में आई लेकिन कुछ दूर में ही ब्रेक फेल हो गया। पता चलते ही बस को एक दीवार की ओर मोड़ दिया। आराम से जाकर बस दीवार से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन

घटना के प्रत्यक्षदर्शी अनिल सिंह ने बताया कि बस बहुत तेजी से हॉर्न देकर आ रही थी। दीवार के आसपास जो लोग खड़े थे, उनको जोर से आवाज देकर हटाया गया। होटल की दीवार से टकराने से पहले बस ने एक कार को नुकसान भी पहुंचाया। दो स्कूटर सवार बाल-बाल बच गए। एक अन्य घटना में पिक्चर पैलेस चौक के पास एक बोलेरो के ब्रेक नहीं लगे तो उसके चालक ने भवन के दीवार पर बोलेरो को टकरा दिया, जिससे हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed