फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus brake failed, four vehicles collided, people narrowly escaped

Dehradun News: बस का ब्रेक फेल, चार वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

Sun, 28 Jan 2024 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bus brake failed, four vehicles collided, people narrowly escaped
शहर के लाइब्रेरी चौक के निकट दून मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान चार पर्यटक वाहन बस की चपेट में आ गए। संयोग अच्छा रहा कि वाहन में सवार पर्यटक और राहगीर बाल-बाल बचे। घटना की वजह से दून मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शहर के लाइब्रेरी बस अड्डे के निकट उत्तराखंड परिवहन निगम की बस (संख्या यूके 07 पी ए 4250) जैसे ही किंग्रेग-दून मार्ग की तरफ आगे बढ़ी, बस के ब्रेक फेल हो गए जिसकी चपेट में आने से चार पर्यटक वाहनों को भारी नुकसान हुआ। वाहनों में सवार करीब दस लोग और पैदल चल रहे लोग बाल-बाल बचे। निगम की बस दोनों साइड से क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन




बैक होने के बदले आगे बढ़ गई बस
बस चालक अजय कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी खराब थी और बस अड्डे के निकट खड़ी थी। पुलिस के एक दरोगा आए और जबरदस्ती उनसे गाड़ी साइड लगाने के लिए कहा। कहा कि राज्यपाल का दौरा होने वाला है। उन्होंने गाड़ी बैक करने को कहा। इसी क्रम में गाड़ी बैक होने के बदले आगे बढ़कर ढलान पर आ गई। ब्रेक नही लगने से गाड़ी वाहनों से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से मसूरी आई थी बस

चालक ने बताया कि गाड़ी के ब्रेक फेल होने की सूचना सुबह सात बजे डीपो में दी गई थी। दस बार डिपो में मैकेनिक बुलाने के लिए फोन किया गया, लेकिन उनको बताया गया कि मैकेनिक रास्ते में है। बताया कि गाड़ी दिल्ली से मसूरी आई थी और ब्रेक फेल होने के कारण खड़ी थी।



तीन वाहनों को ज्यादा नुकसान
यूपी के गाजियाबाद से आए रामकुमार ने बताया कि दिल्ली से पांच लोग मसूरी घूमने आए है, लेकिन मसूरी पहुंचने पर बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कहा, उनकी गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
टैक्सी चालक मनोज वर्मा ने बताया कि लाइब्रेरी-दून मार्ग बस अड्डे के निकट उत्तराखंड परिवहन निगम की बस पीछे से आई और उनकी ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। उनकी कार में दो लोग सवार थे जो घटना में बाल-बाल बचे, लेकिन उनकी टैक्सी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

गाजियाबाद श्यामपुर के रहने वाले संदीप ने बताया कि दोस्त के साथ मसूरी घूमने आए थे लेकिन बस ने उनकी कार को भी टक्कर मार दी जिससे उनकी कार को नुकसान हुआ।


बस के ब्रेक में प्रेशर नही बन रहे थे जिसके चलते गाड़ी आगे चली गई और बस की चपेट में आने से तीन वाहनों को नुकसान हुआ। घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। अभी तक किसी पक्ष ने कोतवाली में कोई तहरीर नही दी है। - अरविंद चौधरी, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed